फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: डॉक्टर से लेकर एक्टर तक को डेट कर चुकी हैं कंगना रणौत, जल्द करेंगी मिस्ट्री मैन से शादी

Fri, 12 Nov 2021 12:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसा कोई मौका नहीं होता जब कंगना किसी विवाद में न फंसे। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। वह उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्हें पंगा लेने से डर नहीं लगता। इतना ही नहीं उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में छाई रहती है्ं। हाल में ही कंगना ने एक इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनकी जिंदगी में कोई है और वह जल्द ही उससे शादी करना चाहती हैं। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब वह अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हो। मिस्ट्री मैन से पहले कंगना कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। कुछ से तो बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन आखिर में उनका रिश्ता टूट गया। जानिए कंगना के दिल में किन किन लोगों ने दी दस्तक।
विज्ञापन

2 of 6
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत - फोटो : Social Media
आदित्य पंचोली 
कंगना जब महज 17 साल की थी तो उनका नाम एक्टर आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिश्ते में उन्हें शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा था। कंगना ने उन पर कई बार मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में कंगना इस रिश्ते से बाहर आ गई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media
अध्ययन सुमन
कंगना रणौत और अध्यन सुमन ने फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूस' साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। शेखर सुमन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे और मीडिया में कंगना के खिलाफ कई आरोप लगाए। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अध्ययन सुमन और कंगना के रिश्ते को टूटे हुए 10 साल से ज्यादा समय हो गए हैं।

4 of 6
कंगना और निकोलस लाफर्टी - फोटो : सोशल मीडिया
निकोलस लाफर्टी
कंगना का नाम यूके बेस्ड डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी जुड़ा। दोनों को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। सिमी ग्रेवाल के शो में उन्होंने बताया कि वह 28 साल के एक लड़के को डेट कर रही हैं और वह उनके साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका और ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में कंगना रणौत और अजय देवगन ने साथ में काम किया था। दोनों इस फिल्म के बाद भी साथ में नजर आने लगे थे। यहां तक कि अजय देवगन अपने अपोजिट कंगना को फिल्म में लेने की डिमांड करने लगे थे। लेकिन शादीशुदा अजय देवगन ने इस रिश्ते से दूरी बना ली थी। कंगना ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वह गलती से मैरिड मैन के साथ रिलेशन में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन - फोटो : PTI
ऋतिक रोशन
कंगना और ऋतिक एक साथ कृष फिल्म में नजर आए थे। जिसके बाद दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। लेकिन कंगना ने ये खुलासा करके सबको चौंका दिया था कि ऋतिक और वह रिश्ते में थे। कंगना ने बताया कि वह सच में उनसे प्यार करती थीं और शादी करना चाहती थीं। जबकि ऋतिक इस बात को साफ नकारते रहे। यहां तक की कंगना को कोर्ट का नोटिस तक भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें