फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने रितिक रोशन पर तोड़ी चुप्पी, चला इमोशन कार्ड

Thu, 24 Mar 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
रितिक रोशन और कंगना
बीते मंगलवार सुबह से मुंबई के फिल्म मीडिया को कंगना रनौत का इंतजार था। वह देर रात अरुणाचल प्रदेश में हो रही फिल्म की शूटिंग से लौटी थीं। दोपहर में उन्हें पांच सितारा होटल में एक फैशन लाइन को लॉन्च करना था।
विज्ञापन

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

2 of 9
रितिक रोशन और कंगना
उम्मीद थी कि कंगना से इस मौके पर पूर्व बॉयफ्रेंड रितिक रोशन के साथ चल रहे विवाद पर कुछ सवालों के जवाब मिलेंगे। परंतु ऐसा नहीं हुआ। 23 मार्च को कंगना का जन्मदिन है और उन्होंने फैशन लाइन की लॉन्चिंग के मौके पर केक भी काटा।
विज्ञापन

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

3 of 9
रितिक रोशन और कंगना
एक-दूसरे को लीगल नोटिस भेजने के मुद्दे पर जब कंगना से रितिक को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। तब शोर उठा और दूसरी बार फिर सवाल आया।

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

4 of 9
रितिक रोशन और कंगना
इस पर कंगना ने इमोशनल कार्ड चला और कहा, ‘आपको मुझे थोड़ा सा ‘स्पेस’ देना पड़ेगा। ऐसा नहीं कि इस मामले पर मैं बात नहीं करूंगी। मैं करूंगी, लेकिन फिलहाल आप मुझे ‘स्पेस’ दीजिए।’
विज्ञापन

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

5 of 9
रितिक रोशन
कंगना ने कहा कि सेलेब्रिटीज को भी निजी समय और निजी जगह की जरूरत होती है और उन्हें इसकी इजाजत दी जानी चाहिए। कंगना के अनुसार कोई कितना भी मजबूत क्यों न हो, इसका यह मतलब नहीं कि अपने जीवन में किसी बात से प्रभावित नहीं होता।
विज्ञापन

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

6 of 9
रितिक रोशन
मजबूत होने का यही मतलब है कि आप परिस्थितियों के विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। इसके बाद कंगना ने रितिक को लेकर होने वाले किसी भी सवाल को तवज्जो नहीं दी। वैसे देखने वालों की नजर से यह बात छुपी नहीं कि बार-बार रितिक का नाम आया तो कंगना की आंखों में हल्की नमी आ गई।
विज्ञापन

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

7 of 9
रितिक रोशन और कंगना
जैसे कंगना रितिक पर हुए सवाल को टाल गईं वैसा हाल में एक कार्यक्रम में कैटरीना कैफ ने किया। जब पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में उनसे पूछा गया कि जल्द ही आप दोनों की फिल्म का फर्स्ट लुक आने को है।

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

8 of 9
रितिक रोशन और कंगना
रणबीर बॉलीवुड के प्रतिभावान ऐक्टरों में से हैं, तो उनके साथ फिर स्क्रीन शेयर करने का अनुभव कैसा रहा? इस पर कैटरीना ने ऐसे जवाब दिया मानो सवाल सुना नहीं।
विज्ञापन

रितिक के नाम पर कंगना ने चला इमोशनल कार्ड

9 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
उन्होंने कहा, ‘जग्गा जासूस की शूटिंग अभी चल रही है। अनुराग बसु बहुत ही बढ़िया डायरेक्टर हैं। मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं।’ अब क्या कहेंगे इस जवाब को?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें