कंगना शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोल्ड लुक से सुर्खियों में रहती हैं कंगना
कुछ निजी समस्याओं का सामना करने के बाद कंगना ने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। हालांकि, अब वह फिर अपने करियर को नए सिरे से आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर ग्लैमरस लुक की वजह से इन दिनों काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 28 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह लगातार अपनी ग्लैमरस फोटोज और व्यक्तिगत जीवन के झलकियां साझा करती रहती हैं।