फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa-Prabhas: प्रभास ने मुफ्त में किया 'कन्नप्पा' में कैमियो? विष्णु मांचू ने चुप्पी तोड़ किया खुलासा

Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास अभिनेता विष्णु मांचू की आने वाली फिल्म कन्नप्पा में रुद्र के रूप में कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में 'आस्क विष्णु' ट्विटर सेशन के दौरान विष्णु ने पुष्टि की कि प्रभास के किरदार से जुड़ी जानकारी साझा की। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा' में रुद्र की भूमिका में प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम-@actorprabhas
विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा 'कन्नप्पा' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के दिलचस्प कैमियो की वजह से चर्चा में है। अब विष्णु मांचू अपनी फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें प्रभास के कैमियो और उनके किरदार के बारे में खास चर्चा हुई थी। वहीं, अब प्रभास के किरदार से जुड़ी बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
फ्री में प्रभास ने किया काम
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने विष्णु मांचू की आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' में अपने दमदार कैमियो के लिए एक भी रुपये नहीं लिया। फिल्म में अभिनेता रुद्र की पौराणिक भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में एक्स पर चैटिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने विष्णु मांचू से पूछा, 'क्या प्रभास सर फ्री में एक्टिंग करते हैं? क्या यह सच है?' इस पर विष्णु मांचू ने 'हां' कहकर इसकी पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका सकारात्मक जवाब प्रभास के प्रशंसकों को खुश करने के लिए काफी था।
विज्ञापन

3 of 5
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास ने तुरंत किरदार के लिए कह दी थी हां
विष्णु मांचू ने यह भी बताया कि प्रभास को 'कन्नप्पा' में रुद्र की भूमिका स्वीकार करने में बस कुछ ही मिनट लगे। अभिनेता ने कहा, 'उन्हें यह बेहद पसंद आया।' 'कन्नप्पा' में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य भूमिका निभाने वाले विष्णु मांचू युद्ध की कठोर वास्तविकताओं का सामना करने के बाद भगवान शिव के एक उत्साही भक्त बन जाएंगे।
 

4 of 5
'कन्नप्पा' में अक्षय निभाएंगे भगवान शिव की भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म की शूटिंग और निर्माण
फिल्म में काजल अग्रवाल देवी पार्वती की भूमिका में होंगी और मोहनलाल किराता की भूमिका में नजर आएंगे। मुख्य भूमिका निभाने के अलावा विष्णु ने कन्नप्पा की पटकथा भी लिखी है। इसका निर्माण विष्णु मांचू के पिता और दिग्गज अभिनेता-निर्माता मोहन बाबू ने किया है। इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के कलाकार
विष्णु मांचू 'कन्नप्पा' में ऐश्वर्या भास्करन, मोहन बाबू, अक्षय कुमार, प्रभास, सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, मधु और प्रीति मुखुनदन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आगामी बड़े बजट की फिल्म एवीए एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी है। मूल रूप से तेलुगु में शूट की गई 'कन्नप्पा' को तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में डब किया जाएगा। 'कन्नप्पा' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें