फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ही नहीं अपने किरदार में ढलने के लिए ये सितारे भी बढ़ा चुके हैं वजन, देखकर फैंस भी हुए थे हैरान

Mon, 05 Apr 2021 11:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं। कंगना इस फिल्म में अभिनेत्री और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में जयललिता के फिल्म से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया जाएगा। जयललिता के राजनीतिक रुप में ढलने के लिए कंगना ने अपना काफी वजन भी बढ़ाया था। हालांकि ऐसा करने वाली वो एकलौती अभिनेत्री नहीं है। इससे पहले बॉलीवुड के कई सितारे फिल्म के किरदार को विश्वनीय बनाने के लिए वजन बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान 'दंगल'
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट अपना हर काम समय लेकर और पूरे समर्पण के साथ करते हैं। ऐसे मे जब उन्हें फिल्म दंगल के लिए वजन बढ़ाना था तो वो फौरन तैयार हो गए। फिल्म मे एक बुजुर्ग पिता की तरह दिखने के लिए आमिर खान ने करीब 97 किलो वजन बढ़ाया था। हालांकि बाद में वर्कआउट करके उन्होंने 66 किलो वजन कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram
भूमि पेडनेकर
जहां अभिनेत्रियां फिल्मों  में आने से पहले अपना फिगर मेंटेन कर लेती हैं तो वहीं भूमि ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए वजन बढ़ा लिया था। दम लगा के हईशा से डेब्यू करने के लिए भूमि ने 15 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में उन्हें एक वजनी महिल का किरदार निभाया था जिसकी शादी जबरदस्ती आयुष्मान से हो जाती है। इस फिल्म के खत्म होने के बाद उन्होंने अपना वजन 56 किलो कर लिया था।

4 of 5
विद्या बालन
विद्या बालन
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली विद्या बालन भी फिल्मो में बढ़े वजन के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्होंने द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के किरादर में ढलने के लिए विद्या ने काफी वजन बढ़ाया था। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा अनुष्का शेट्टी फैंस को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना देती हैं। हालांकि उन्हें कई बार फिल्मों में अपने किरदारों से एक्सपेरिमेंट करते देखा गया है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म साइज जीरो के लिए अभिनेत्री ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में वो काफी हेल्दी नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें