फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों के बीच बसा बेहद खूबसूरत है कंगना रणौत का मनाली स्थित बंगला, देखें INSIDE तस्वीरें

Thu, 17 Sep 2020 08:47 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
इन दिनों अभिनेत्री कंगना रणौत खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मुंबई की तुलना पाकिस्तान से किए जाने के बाद से कंगना और शिवसेना में तनातनी बरकरार है। लॉकडाउन के वक्त से ही अभिनेत्री अपने मनाली स्थित घर पर हैं। नौ सितंबर को बीएमसी ने जब उनके ऑफिस में तोड़ फोड़ की तब कंगना मुंबई पहुंची थीं। उसके बाद वो फिर मनाली रवाना हो गईं। अभी कंगना अपने घर पर क्वारंटीन हैं। मनाली में उनका ये बंगला बेहद खूबसूरत है। चलिए उनके इस आलीशान बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने अपने बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। घर के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया गया है। पहाड़ों के बीच बसा कंगना के घर के अंदर भी पहाड़ी राज्य की झलक देखने को मिलती है।
 
विज्ञापन

3 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना के बेडरूम को क्लासिकल टच के साथ मॉडर्न लुक दिया गया है। साथ ही आर्मचेयर और जयपुर रग्स कार्पेट रखे हुए हैं। वहीं दीवारों पर मुंबई के बाजार से खरीदा गया कस्टमाइज आर्ट पीस लगाया गया है। बेडरूम के प्रवेश द्वार पर अनोखे आइटम्स लटकाए गए हैं।

4 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना के घर में कुल आठ बेडरूम हैं। मेहमानों के बेडरूम को ऑरेंज लेन से डिजाइन कराया गया है। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। घर के सभी कमरे दुबई स्टाइल में बने हैं। सजावट के लिए देश के कई राज्यों से सामान मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना की जब 'क्वीन' हिट हो गई थी तभी उन्होंने सोचा था कि वो मनाली में एक आलीशान बंगला बनाएंगी। उन्होंने साल 2018 के नए साल के मौके पर यहां गृह प्रवेश किया था।
विज्ञापन

6 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
बंगले में डाइनिंग रूम के साथ, फायर प्लेस और जिम भी है। कंगना ने एक वीडियो साझा किया था जहां वो वर्कआउट करती नजर आई थीं। वो खुद को फिट रखने के लिए योगा का भी सहारा लेती हैं। घर में कंगना ने योगा रूम भी बनवाया है।
विज्ञापन

7 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना के घर की छत पर टॉप ग्लास रूफ लगा है। बंगले को बनाने में कुल 30 करोड़ खर्च हुए। कंगना ने 10 करोड़ में जमीन खरीदी थी। और बाद में अपनी पसंद से ही यहां पर अपना घर बनवाया था।
विज्ञापन

8 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
निजी जिंदगी की बात करें तो कंगना के पिता अमरदीप रणौत एक बिजनेसमैन हैं। उनकी मां आशा रणौत स्कूल टीचर हैं। कंगना की एक बड़ी बहन रंगोली चंदेल हैं। रंगोली, कंगना की मैनेजर भी हैं। कंगना का एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत रणौत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें