फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी के बाद अब कंगना रनौत भी बनेंगी एयरफोर्स पायलट, मॉनसून में शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग

Fri, 24 Jan 2020 12:21 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कारगिल की लड़ाई के दौरान देश भर में सुर्खियों में आई एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक के बाद अब एक और फिल्म कुछ कुछ ऐसी ही कहानी पर बनने जा रही है। फिल्म गुंजन सक्सेना में जान्हवी कपूर एयरफोर्स पायलट बनी हैं और अब कंगना रनौत  एयरफोर्स पायलट बनने जा रही हैं फिल्म तेजस में।
विज्ञापन

2 of 4
kangana ranaut - फोटो : social media
फिल्म तेजस को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से सिल्वर स्क्रीन पर सिपाही का किरदार निभाना चाहती थी। बचपन से ही मैं सेना को लेकर काफी उत्साहित रही हूं।  मैंने हमेशा ही खुले तौर पर  देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की है। मुझे उनकी बहादुरी महसूस होती है जिसकी मैं बेहद इज्जत करती हूं। वह हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'तेजस' की शूटिंग इस साल जुलाई महीने से शुरू हो सकती है। फिल्म में अपने किरदार से जुड़ी तैयारियों को लेकर कंगना ने कहा, 'मुझे इसके लिए काफी कठिन प्रशिक्षण लेना होगा। फिल्म के निर्देशक के अनुसार पायलट के किरदार के लिए मुझे पेशेवर लोगों से प्रशिक्षण लेने की जरूरत पड़ेगी। मैं अपने निर्देशक के प्रति काफी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह फिल्म ऑफर की। फिल्म में सेना की वर्दी पहनना मेरी जिंदगी के खास पलों में एक होगा। यह फिल्म मेरी जिंदगी की यादगार फिल्मों में एक है।'
विज्ञापन

4 of 4
kangana ranaut
कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' (तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक) की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही वह 'तेजस' की शूटिंग शुरू करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें