फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में कंगना रनौत से होगी पूछताछ, पुलिस ने भेजा नोटिस

Tue, 21 Jul 2020 07:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। इस केस में अभी तक सुशांत के परिजनों, दोस्तों समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुका है। हाल ही में खबर मिली है कि अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से भी पुलिस पूछताछ करेगी। आज ही मुंबई पुलिस ने कंगना से पूछताछ के लिए उन्हें एक रिमाइंडर भेजा है। पिछले महीने पुलिस ने कंगना सहित कुछ बॉलीवुड हस्तियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड की कुछ हस्तियों पर निशाना साध रही हैं। अपने कई बयानों में वो बॉलीवुड में फैले भाई- भतीजावाद और वशंवाद पर खुलकर बोल चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था सुशांत सुसाइड मामले में पुलिस ने बॉलीवुड के एक तबके से अभी तक पूछताछ की ही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने कहा था, 'मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जांए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए।' 

4 of 5
सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने आगे कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बयान देने के लिए बुलाया। मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
बता दें कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या बताया था। एक वीडियो में कंगना ने कहा था, 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है। उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।'

Exclusive: सिनेमा से ऐसे जुड़ गए अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश, अनविता दत्त और सृष्टि बहल ने भी खुलकर की बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें