'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग खत्म कर कंगना इन दिनों 'मेंटल है क्या' की शूटिंग मे ंबिजी हैं। इस बीच कंगना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कंगना प्लास्टिक से अपना चेहरा छुपाकर घूम रही हैं। क्या है इस वीडियो के पीछे की असलियल आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चेहरे पर पॉलिथीन बैग पहने हुए लोगों से कुछ अपील कर रही हैं। कंगना कहती हैं आप 10 सेकेण्ड तक अपने मुंह को प्लास्टिक से ढक कर देखिए, आपको पता चल जाएगा कि इससे क्या-क्या दिक्कतें हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
kangana
कंगना आगे कहती हैं, अगर हम ऐसे ही प्लास्टिक का उपयोग करते रहे तो एक वक्त बाद समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक दिखेगी। दसअसल इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 'Beat Plastic Pollution' थीम पर प्लास्टिक से आजादी की मुहीम चलाई गई।
कंगना ने इसके बाद लोगों से गुहार भी लगाई कि वो प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल करना बंद करें। कंगना का कहना एकदम सही भी है, जिस तरह से प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है, वह पर्यावरण को खतरनाक ढंग से नुकसान पहुंचा रहा है।
यहां देखिए वीडियो-