कंगना का कहना था कि मातृभूमि मेरे लिए बहुत मायने रखती है, मैं हिंदू ,मुस्लिम और ईसाई ना होकर खुद को एक भारतीय मानती हूं। गौरतलब है कि कंगना फिलहाल अपनी फिल्म मणिकर्निका की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रहीं हैं। कंगना फिल्म मणिकर्निका का आखिरी शेड्यूल बीकानेर में शूट कर रहीं हैं। फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी।