फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार बड़े सितारों पर कंगना रनौत का निशाना, कहा- 'इनके कोकीन लेने की चर्चा, ड्रग टेस्ट कराएं'

Wed, 02 Sep 2020 05:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर - फोटो : instagram/ ranveersingh, ranbir_kapoooor, kanganaranaut
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल को लेकर जांच जारी है। इसके साथ ही एक बार फिर बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चर्चा चल पड़ी है। सुशांत केस के पहले से ही ऐसा कहा जाता रहा है कि बॉलीवुड पार्टियों में बेधड़क ड्रग्स का इस्तेमाल होता है। इन सबके बीच अब कंगना रनौत ने बॉलीवुड के चार बड़े नामों पर निशाना साधा है और कहा कि उन्हें ब्लड टेस्ट करके ये साबित करना चाहिए कि वो ड्रग्स नहीं लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
सुशांत केस को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही काफी मुखर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। पहले उन्होंने बॉलीवुड में भाई भतीजावाद और खेमेबाजी का मुद्दा भी उठाया। अब कंगना ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में एक बड़ा रैकेट है और कई सितारे ड्रग्स के आदि हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रनौत ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक अयान मुखर्जी पर निशाना साधा है। कंगना लिखती हैं कि 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से अपील करती हूं कि वो अपना ड्रग टेस्ट करवाएं। ऐसी अफवाह हैं कि ये सभी कोकीन लेते हैं। अगर इन सभी का टेस्ट ठीक आता है तो ये कई लोगों को प्रेरणा दे सकते हैं।' ट्वीट में कंगना ने पीएमओ को टैग किया है। 

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग कल्चर आम बात है और सरकार को कड़े कदम उठाते हुए बॉलीवुड में मौजूद ड्रग यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके बाद रवीना टंडन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं, उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें