फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: रिया के भाई शौविक का मिला ड्रग्स कनेक्शन, डीलर से हुई व्हाट्सएप चैट में बोले- ''डैड के लिए 'बूम' चाहिए''

Wed, 02 Sep 2020 04:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस अब अलग ट्रैक पर जाता दिख रहा है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी सक्रिय है। रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। वहीं अब इस केस में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती फंसते दिख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मामले में शौविक चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन मिला है। एक सितंबर को एनसीबी को शौविक और एक ड्रग ड्रीलर के बीच व्हाट्सएप चैट मिले हैं। अपने मैसेज में शौविक पिता के लिए 'बूम' देने की बात कर रहे हैं। यहां 'बूम' का मतलब ड्रग्स बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक शौविक ने ड्रग डीलर को लिखा था कि 'भाई मुझे बूम चाहिए, डैड मांग रहे हैं। मैंने देखा ही नहीं कि उनका माल खत्म हो गया है।' जवाब में ड्रग डीलर ने लिखा कि 'मेरे पास स्टॉक खत्म हो गया है। मैं कल तुम्हें दे पाऊंगा।' हालांकि यहां यह साफ नहीं है कि क्या शौविक के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया है?

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी ने मुंबई से जैद विलात्रा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि वो बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा से संपर्क में था। यही दोनों लोग शौविक चक्रवर्ती से बात कर रहे थे। जांच टीम को शौविक और इन दोनों लोगों से बातचीत के चैट मिले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को नोटिस मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : ANI
17 मार्च 2020 को शौविक ने सैमुअल मिरांडा को जैद का मोबाइल नंबर भेजा था। उन्होंने पांच ग्राम ड्रग्स के 10 हजार देने को कहा था। यहीं से सैमुअल मिरांडा, जैद से संपर्क में आया। वहीं मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि 17 मार्च के दिन जैद और सैमुअल मिरांडा की लोकेशन एक ही थी। बता दें कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट मिले थे जिसमें वो गौरव आर्या से ड्रग्स के लेन देन की बात कर रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें