दीया मिर्जा
- फोटो : instagram/diamirzaofficial
बता दें कि 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वे एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे खुल गए। दीया की मुख्य फिल्मों में रहना है तेरे दिल में, तहजीब, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई और थप्पड़ हैं।