रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआती की है। फिल्म ने पहले ही दुनियाभर में कुल 75 करोड़ की कमाई की है। भले ही इस पैन इंडिया फिल्म पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन कमाई के मामले में इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को 'ब्रह्मास्त्र' की आलोचना किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म पर तंज कसा था।