फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने अर्जुन रामपाल संग की न्यू ईयर पार्टी, नाखुश हुए फैंस बोले- 'गंजेड़ी के साथ...'

Sat, 02 Jan 2021 10:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत की न्यू ईयर पार्टी - फोटो : Twitter
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी कर्मभूमि मुंबई लौट आई हैं। कंगना ने मुंबई आने के बाद यहां पर न्यू ईयर की पार्टी की। जिसकी तस्वीरें भी कंगना ने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की। लेकिन इस पार्टी को लेकर ही कंगना लोगों के निशाने पर आ गईं और ट्रोल होने लगीं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अपने फैंस के साथ कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी न्यू ईयर पार्टी की तस्वीर फैंस के साथ साझा कीं। इन तस्वीरों की वजह से कंगना ट्रल हो गईं। दरअसल कंगना के साथ इस तस्वीर में अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी नजर आए। जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को आड़े हाथों ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन रामपाल और कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने नए साल का जश्न अपनी फिल्म 'धाकड़' की टीम के साथ मनाया। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना के साथ इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। वहीं कंगना ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी 'धाकड़' टीम और हमारे चीफ... हमारे डायरेक्टर राजी घई, वह भारत के टॉप एड फिल्म मेकर हैं, यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन उनके साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है, वह शानदार हैं।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
वहीं कंगना की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच घमासान शुरू हो गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा, 'गंजेड़ी अर्जुन रामपाल। बॉलीवुड प्रोसीजर के सेल्फ क्लेम्ड ठेकेदार।' तो वहीं कई यूजर्स इसके लिए कंगना का बचाव करने के लिए भी आए। उन्होंने कहा कि अर्जुन को फिल्म में निर्देशक ने कास्ट किया है कंगना ने नहीं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड का नाम हाल ही में ड्रग्स केस में सामने आया है। जिसके लिए उन्हें कई दफा पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। इसी वजह से लोगों ने भी कंगना को भी ट्रोल करने की कोशिश की है। क्योंकि कंगना बॉलीवुड में ड्रग्स केस के खिलाफ कई बार बोल चुकी हैं। ऐसे में उनका अर्जुन के साथ पार्टी करना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया।

पढ़ें: इस फिल्म के लिए करीना कपूर ने मांगी थी मोटी रकम, अनिल कपूर ने किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें