फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने किसान आंदोलन वाली 'दादी' को बताया शाहीन बाग की बिलकिस बानो, ट्रोल होते ही ट्वीट किया डिलीट

Sun, 29 Nov 2020 06:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत खासी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दें को लेकर अपनी बात रखती ही रहती हैं। इस वजह से कई बार कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है जिसकी वजह से कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने कुछ समय पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आमद दी है। इसके बाद से ही कंगना काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना इन दिनों देश और दुनिया में चल रहे हर समसामयिक मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। हाल ही में कंगना ने किसान प्रोटेस्ट को लेकर एक ट्वीट किया।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
दरअसल कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट को रिट्वीट किया था उसमें किसान प्रोटेस्ट में शामिल बुजुर्ग किसान दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है। कंगना ने इस पर कटाक्ष करते हुए रिट्वीट किया था। लेकिन कंगना को ये ट्वीट करना भारी पड़ गया और वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'हा हा हा ये वही दादी हैं जिन्हें भारत के सबसे पावरफुल लोगों में शामिल किया था। ये 100 रुपये में अवेलेबल हैं। पाकिस्तान के पत्रकारों ने इंटरनैशनल पीआर को भारत के लिए शर्मनाक तरीके से हायर कर लिया है। हमें अपने ऐसे लोग चाहिए जो हमारे लिए इंटरनैशनली आवाज उठा सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
अपने इस ट्वीट की वजह से कंगना ट्रोलर्स का शिकार हो गईं। कई लोगों ने कंगना के इस ट्वीट को फेक बाताया। जिसके बाद कंगना को खुद अपने इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। वहीं कई लोगों ने कंगना ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर भी उन्हें ट्रोल किया और फेक न्यूज फैलाने पर सचेत भी किया।
 

पढ़ें: अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा कर मलाइका बोलीं- 'जब तुम साथ होते हो तो', फिर एक्टर ने भी लिख दी दिल की बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें