बॉलीवुड के तीनों खान बड़े बजट की फिल्में बनाते हैं । हर हीरोइन का सपना होता है कि वे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करें । जो भी हीरोइन इन खानों के साथ काम करती है उसकी किस्मत चमक जाती है । दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा ऐसी स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड के इन खान के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की कुछ अदाकारा ऐसी भी हैं जिन्होंने इन तीनों खान को एक झटके में 'ना' कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 8
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया था । इसके पीछे की वजह यह थी कि उस वक्त ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट की तैयारी कर रही थीं ।
विज्ञापन
3 of 8
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को 'बादशाह' ऑफर हुई थी । शिल्पा ने शाहरुख खान की इस बिग बजट फिल्म में काम करने से मना कर दिया । शाहरुख खान की ये फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी । फिल्म में टि्वंकल खन्ना के काम को भी खूब सराहा गया था।
4 of 8
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और सलमान खान को साथ में देखने की ख्वाहिश अभी तक अधूरी ही है । दीपिका ने सलमान की धमाकेदार फिल्म 'सुलतान' का ऑफर ठुकरा दिया था। 'सुलतान' ही नहीं बल्कि दीपिका सलमान की कई फिल्मों को ना कह चुकी हैं । इस लिस्ट में 'किक', 'जय हो', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में शामिल हैं ।
विज्ञापन
5 of 8
Kajol
- फोटो : social media
काजोल
काजोल ने आमिर खान की सबसे बड़ी हिट फिल्म '3 ईडियट्स' के ऑफर को ठुकरा दिया था । काजोल का मानना था कि इस फिल्म में उनके लिए कुछ भी नहीं है। वहीं करीना ने ये ऑफर स्वीकारा और आज बड़ी स्टार बन चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
एमी जैक्सन
एमी ने सलमान खान की 'किक' में काम करने से मना कर दिया था ।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर रही 'गजनी' को रिजेक्ट करने में जरा भी देरी नहीं लगाई थी।
कंगना रनौत
कंगना तो वैसे भी सोलो हिट देती हैं । उनका कहना है कि उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं है । कंगना ने सलमान खान की 'सुलतान' का ऑफर ठुकरा दिया था, उनका मानना था कि आरफा वाला रोल उनके फिल्मी करियर में कोई मदद नहीं करेगा ।
टि्वंकल खन्ना
टि्वंकल खन्ना को करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' में सेकंड लीड रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया । इसके बाद करण ने रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया था ।