फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive इंटरव्यू: मीजान बोले-मेरे काम को पसंद करें दर्शक न कि जावेद जाफरी का बेटा हूं इसलिए...

Fri, 05 Jul 2019 12:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : instagram
सिनेमा में पीतलनगरी मुरादाबाद की चमक पहुंचाने वाले जावेद जाफरी के बेटे मीजान दो साल की उम्र से ही कैमरे के सामने हैं। अपने पापा के शो बूगी वूगी के टाइटल ट्रैक में वह नाचते दिखे। बड़े हुए तो सिनेमा पढ़ने अमेरिका गए। पढ़ाई बीच में ही छोड़ फिल्म पद्मावत में निर्देशक संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट बन गए। काम के बीच ही भंसाली ने उन्हें एक दिन हीरो बना दिया। मीजान की पहली फिल्म मलाल आज रिलीज हो रही है।

अच्छे खासे घर का लड़का मुंबई की चाल में रहने वाला किरदार निभा रहा है, कैसे तैयार किया खुद को?
ये तैयारी उस दिन से शुरू हुई जिस दिन संजय सर (संजय लीला भंसाली) ने पद्मावत की शूटिंग के दौरान मेरा ऑडीशन लिया। उन्हें पता नहीं मुझमें क्या दिखा होगा, उन्हें ये भी नहीं पता था कि मैं जावेद जाफरी का बेटा हूं। टेस्ट लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें लेकर फिल्म बनाने जा रहा हूं।’ मुझे तो समझ ही नहीं आया कि प्रतिक्रिया क्या दूं। गाड़ी में बैठकर मां को फोन किया तो दो तीन मिनट तो वह भी कुछ नहीं बोल पाईं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : Social Media
फिर तो खासा आसान रहा आपका हीरो बनने का सफर?
नहीं ऐसा नहीं है। मैं आपको बताता हूं। फिल्म में मेरा किरदार मराठी है और मुझे मराठी बोलनी तो क्या समझनी भी नहीं आती थी। इस किरदार के लिए खुद को तैयार करने में मुझे दो साल का वक्त लगा। मैं अपने निर्देशक के साथ मुंबई की चालों में भटकता था। अपने किरदार को वहां महसूस करने की कोशिश करता था। मुझे इरादतन उन इलाकों में वक्त गुजारने के लिए रखा गया जहां न किसी को हिंदी आती थी और न अंग्रेजी।
विज्ञापन

3 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : instagram
मशहूर कलाकार जगदीप की कॉमेडी के लोग दीवाने रहे हैं, आपके पिता जावेद जाफरी का डांस कमाल का करते हैं, आपने इन दोनों से क्या सीखा है?
मेरे दादाजी ने बहुत छोटी उम्र से अभिनय करना शुरू कर दिया था। वह शुरू में गंभीर किरदार ही किया करते थे। फिर एक फिल्म में उनको हास्य भूमिका मिली और लोगों को वह बहुत पसंद आई। मेरे पापा भी फिल्मों में एक डांसर के तौर पर नहीं आए। उनकी पहली फिल्म मेरी जंग थी जिसमें वह विलेन बने थे। अब भी वह अलग अलग भूमिकाओं की तलाश में रहते हैं। सूर्यवंशी, बाला और कुली नंबर वन में उनका अलग ही रूप देखने को मिलेगा। मैंने इन दोनों से इंसानियत सीखी है। जमीन से जुड़े रहना सीखा है और अपने काम मे जी जान लगा देना सीखा है।

4 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : Social Media
संजल लीला भंसाली से आपकी मुलाकात कैसे हुई?
फिल्म मलाल में मेरी हीरोइन शर्मिन और मैं शुरू से एक दूसरे को जानते हैं। शर्मिन बाजीराव मस्तानी में संजय सर के साथ थीं। दो दिन मैंने उस सेट पर बिताए और उसके बाद अमेरिका चला गया अपने कॉलेज। वहीं मुझे संजय सर का फोन आया फिल्म पद्मावत में काम करने के लिए। अपने टीचर की सलाह पर मैं पढ़ाई छोड़ पद्मावत में काम करने आ गया। यहीं एक दिन संजय सर ने मुझे अचानक से बुलाकर मेरा ऑडीशन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meezaan and Sharmin Segal - फोटो : social media
शर्मिन रिश्ते में संजय लीला भंसाली की भांजी हैं, आप जावेद जाफरी के बेटे हैं, वंशवाद को लेकर हिंदी सिनेमा में छिड़ी बहस पर कुछ कहना चाहेंगे?
मैं जानता हूं कि जो मौका पाने के लिए लाखों लोग कतार में हैं, वह मौका मुझे इतनी आसानी से मिल गया। हर कारोबार में बच्चे अपने घरवालों के कारोबार में आते हैं। बस यहां हिंदी सिनेमा में इसे हौवा बना दिया गया है। मैं जावेद जाफरी का बेटा हूं, यह जानकर मुझे काम तो मिल जाएगा लेकिन ये मेरा करियर नहीं बना सकता। मैं अच्छा अभिनेता तभी कहलाऊंगा जब दर्शक मुझे पसंद करेंगे। दर्शकों को अच्छा अभिनय चाहिए, वह इस विवाद में नहीं जाते हैं कि कौन किसका बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें