Kangana Ranaut
कंगना ने कहा- मेरे आसपास कई लोग ऐसे हैं जो मुझसे प्यार करते हैं और मुझे जज नहीं करते हैं। यह फिल्म मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाएगी। यानि कि ये तय माना जा रहा है कि कंगना की बायोपिक में ऋतिक रोशन, अध्ययन सुमन, आदित्य पंचोली, करण जौहर के भी किरदार रहेंगे। ये फिल्म फ्लोर पर कब तक आएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन कंगना के फैंस को उनकी बायोपिक का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।