फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने आलिया पर लगाया था आरोप, अब 'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर बोलीं- 'माफ करना लेकिन मुझे तो...'

Thu, 14 Feb 2019 12:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : news18
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' जबसे रिलीज हुई है तबसे वो बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों के खिलाफ कुछ ना कुछ बयान दे रही हैं । कंगना की शिकायत है कि बॉलीवुड का कोई भी स्टार उनकी फिल्म की तारीफ नहीं करता है । हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट को करण जौहर की कठपुतली कहा था । 
विज्ञापन

2 of 5
zoya akhtar
हाल ही में आलिया की फिल्म 'गली बॉय' की डायरेक्टर जोया अख्तर ने कंगना के ऊपर व्यंग्य किया है । जोया ने कहा, 'सभी कंगना के काम की तारीफ करते हैं। माफी चाहती हूं पर मुझे तो उसके आरोप समझ में नहीं आते हैं ।'
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut
बता दें कि पिछले दिनों रिलीज हुई 'मणिकर्णिका' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । फिल्म रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित है । फिल्म अब तक 90 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है । जबकि इसका बजट 125 करोड़ रुपए है । 

4 of 5
kangana ranaut
कंगना का आरोप था कि उनकी फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकारों ने उनके काम और फिल्म की तारीफ नहीं की है। उन्होंने भाई-भतीजावाद और परिवारवाद जैसे मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut
कंगना ने फिल्म में एक्टिंग के साथ इसका निर्देशन भी किया है । फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में भी रही । सोनू सूद ने फिल्म की आधी शूटिंग करने के बाद इसे छोड़ दिया था । वहीं फिल्म के को-डायरेक्टर कृष का आरोप था कि कंगना ने फिल्म से उनका क्रेडिट छीन लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें