फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, अभिनेत्री बोलीं- 'अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा'

Mon, 07 Sep 2020 11:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam
मुंबई पहुंचने से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्हें यह सुरक्षा शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग होने के बाद मिली है। बीते दिनों संजय राउत ने अभिनेत्री के लिए कहा था कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वह मुंबई न आएं। जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर खुली चुनौती दी थी कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी, जिसकी हिम्मत हो तो रोक ले। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर अब कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : ANI
कंगना रनौत ने गृहमंत्री अमित शाह को ट्विटर पर टैग करते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर आभार व्यक्त किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वह चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों ट्वीट पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए।

4 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके कुछ समय बाद कंगना रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
ऐसे में कंगना रनौत की इस चुनौती के बाद एक मीडिया चैनल से बात करते संजय राउत ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कंगना पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि संजय राउत की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर उनके बयान का करारा जवाब दिया।


पढ़ें: शुरुआत में ऐसे किरदार करते थे ममूटी, एक साल में 35 फिल्में करने का बना चुके हैं रिकॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें