फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना वीडियो साझा कर घेर रही थीं तापसी पन्नू, कंगना रनौत ने पकड़ ली गलती

Tue, 28 Jul 2020 02:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच इन दिनों ट्विटर वॉर छिड़ा हुआ है। आए दिन दोनों के बीच तकरार हो रही है। एक तरफ कंगना जमकर तापसी पर निशाना साध रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ तापसी भी कंगना की बातों का जवाब दे रही हैं। हाल ही में तापसी ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कंगना की पोल खोलने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद कंगना की टीम ने पूरा वीडियो ढूंढ कर तापसी को बी ग्रेड इंसान बता दिया।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
दरअसल तापसी पन्नू ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें कंगना रनौत 2019 के इंटरव्यू में रणवीर सिंह की गली ब्वॉय की परफॉरमेंस को अच्छा बता रही हैं। वहीं 2020 की एक वीडियो में वो गली ब्वॉय की बेइज्जती कर रही हैं। इसके अलावा तापसी ने  एक यूजर के ट्वीट को साझा किया है जिसमें एक अखबार को ट्वीट करते हुए यूजर ने कंगना पर सवाल खड़े किए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इस अखबार की कंटिग साझा करते हुए यूजर ने लिखा है, 'कंगना रनौत को सुशांत के बारे में कुछ भी पता नहीं था। दोनों की मुलाकात कितनी बार की है पता है- जीरो बार। आज के अखबार में उनका जो इंटरव्यू है उससे पता चलता है कि उन्हें सुशांत के करियर के बारे में पता भी नहीं था।'
 

4 of 5
कंगना,रणबीर,रणवीर - फोटो : social media
कंगना ने वीडियो पर दिया जवाब
कंगना की टीम ने कहा कि तापसी ने वीडियो को एडिट करके अधूरा साझा किया था। इस वीडियो में एंकर ने कंगना से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में से किसी एक के लिए चुनने को कहा था, जिसके बाद कंगना ने रणवीर को चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
कंगना की टीम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिस पन्नू ने फर्जी वीडियो पोस्ट करके नया मुकाम हासिल किया है, आज वह आधिकारिक तौर पर न केवल बी ग्रेड अभिनेत्री बन गई हैं, बल्कि एक बी ग्रेड इंसान भी हैं। अपने मालिक को खुश करने के लिए अधूरे एडिट वीडियो पोस्ट कर रही हो, शर्म करो तापसी पन्नू।'

ऑस्कर विजेता ने लगाया बॉलीवुड पर काम न देने का आरोप, कंगना बोलीं- पीएम मोदी क्या हमारे लिए कोई उम्मीद है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें