बॉलीवुड में इन दिनों कई मुद्दों को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म, आउटसाइडर- इनसाइडर और पक्षपात जैसे मुद्दों पर कई बॉलीवुड हस्तियां सामने आ रही हैं और अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर खुलासे कर रही हैं। बीते दिनों संगीतकार ए आर रहमान ने कहा था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में एक गैंग काम कर रहा है जो नहीं चाहता कि वो बॉलीवुड में काम करें। हाल ही में ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर और एडिटर रेसूल पूकुट्टी ने भी अपने साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर खुलासा किया।