फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने आमिर खान से पूछा सवाल, 'बॉलीवुड गैंग्स' पर भी साधा निशाना

Fri, 23 Oct 2020 01:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत और आमिर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों काफी लाइम लाइट में हैं। कंगना आए दिन अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना कभी बॉलीवुड पर निशाना साधती हैं तो कभी किसी फिल्मी सितारे से सवाल जवाब करती हैं। अब हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान से सवाल किया है।
विज्ञापन

2 of 6
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel
दरअसल हाल ही में कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई में एक एफआईआर दर्ज हुई है। ये कंगना के ऊपर दर्ज होने वाली 10 दिन में तीसरी FIR है। जिससे अभिनेत्री गुस्से में नजर आ रही हैं।खुद के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद कंगना ने आमिर खान से सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछा है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था, मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है, इंटॉलरेंस गैंग से जाके कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने ने, इस इंटॉलरेंट देश में?' इसके साथ उन्होंने इस ट्वीट में आमिर खान को भी टैग किया है।
 

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना ने इसके बाद लगातार कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'कैंडल मार्च गैंग, अवॉर्ड वापसी गैंग देखो फासीवाद का विरोध करने वाले क्रांतिकारियों के साथ क्या होता है? तुम सबकी तरह नहीं। तुमको कोई पूछता भी नहीं है। मुझे देखो, मेरे जीवन का मतलब महाराष्ट्र की फासीवादी सरकार से लड़ना है। तुम सबकी तरह धोखाधड़ी करना नहीं।'

विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
अपने अगले ट्वीट में कंगना ने खुद के जेल की बात को स्वीकारते हुए लिखा, 'मैं सावरकर, सुभाषचंद्र बोस और झांसी की रानी की पूजा करती हूं। आज यह सरकार मुझे जेल में डालने की कोशिश कर रही है। जल्दी ही जेल होने और उन्हीं दुखों से गुजरने का इंतजार कर रही हूं, जिनसे मेरे आदर्श गुजरे। यह मेरे जीवन को सार्थक बनाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि गुरुवार को कंगना रणौत के ऊपर एक केस दर्ज किया गया है। जिसमें कंगना के ऊपर कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है। मुंबई के वकील अली काशिफ खान ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में ये शिकायत दर्ज करवाते हुए अभिनेत्री के ऊपर दो समुदायों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

पढ़ें: रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को याद आए पुराने दिन, रामायण के स्टेज शो की तस्वीरें की साझा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें