कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आलिया का नाम लिए बिना लिखा, ‘इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। शुक्रवार को आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक ही इस फिल्म की कास्टिंग है। ये कभी नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अब स्क्रीन हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं।’