बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वह हिंदी सिनेमा से लेकर देश के कानून से जुड़े मुद्दों पर हर बार अपनी राय रखती हैं। देश में समलैंगिक विवाह को लेकर अक्सर बहस होती है। अभिनेत्री पहले भी इस मुद्दे पर अपनी बात सामने रख चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने समलैंगिक विवाह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।