फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को बताया ड्रग माफिया का धंधा, कहा- 'ऐसे ही एक अभिनेता के साथ मैं रिलेशनशिप में थी'

Sat, 29 Aug 2020 07:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: @kanganaranaut
सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी उलझती जा रही है। हर दिन इस केस में एक नया ही मोड़ आ रहा है, नेपोटिज्म से शुरू हुआ ये मुद्दा अब ड्रग्स तक पहुंच चुका है। सुशांत केस की मुख्य आरोपी मानी जा रहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर भी अलग अलग बातें सामने आ रही हैं। कोई रिया को एक अच्छी गर्लफ्रेंड बता रहा है तो कोई रिया को गुनहगार कह रहा है। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना शुरू से ही सुशांत केस में खुलकर अपनी बात रख रही हैं, ऐसे में इस बार कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स से जुड़े वाट्सएप चैट मीडिया में सामने आए थे। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि 20 टॉप  बॉलीवुड और राजनेताओं के नाम भी एनसीबी को दिए गए हैं। इस कथित रिपोर्ट के बाद से ही कंगना ने बॉलीवुड को आढ़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान कहा, "जब वह एक समय बॉलीवुड के 'हाई और माइटी ' क्लब का हिस्सा थीं, जहां वह हर दूसरी रात पार्टियों में भाग लेती थीं और ड्रग्स लेते मशहूर हस्तियों को देखती थीं। कुछ युवा कलाकार जो मेरी उम्र के थे, वे व्यक्तिगत रूप से ड्रग्स लेते और शो करते। दूसरा इन कलाकारों के बारे में ब्लाइंड आइटम भी लिखे जाते थे।"

4 of 6
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, "डीलर समान होते हैं। सब कुछ तरीके से नियंत्रित किया जाता है। उनकी पत्नियां भी इन पार्टियों की मेजबानी करती हैं। यहां पूरी तरह से एक अलग वातावरण होता है। आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो केवल ड्रग्स करते हैं और दूसरों से दुर्व्यवहार करते हैं।कई सरकारों ने इस बॉलीवुड-ड्रग माफिया को आगे बढ़ने में मदद की है।"
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड को ड्रग माफिया का धंधा बताते हुए कंगना ने कहा, "बॉलीवुड-ड्रग माफिया का रिश्ता हैं, वे एक-दूसरे को जानते हैं। सभी के एक ही डीलर और पैडलर्स हैं। कलाकार ड्रग्स का सेवन करते हैं। ये लोग भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं, उनमें से कई बचपन से ड्रग्स करते हैं और फिर अभिनेता या निर्देशक बन जाते हैं। इन अभिनेताओं में से मैंने एक को डेट किया है, जो एक बार ड्रग के ओवरडोज की वजह से अस्पताल में भी भर्ती हो चुका है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
अपने इंटरव्यू में कंगना ने आगे बताया कि, "वे एक जगह जाते हैं, ड्रिंक के साथ शुरू करते हैं और फिर एक रोल और फिर एक गोली, फिर वे सूंघते हैं। यह सब एक गुप्त संकेत में होता है। अभिनेताओं की पत्नियां घरों में जाती हैं और ड्रग्स लेती हैं। मैंने देखा है कि यह कैसे अश्लील होता जाता है और कई बार स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। कुछ वास्तविकताओं को एक हालिया फिल्म में दिखाया गया है, लेकिन सच्चाई को अलग रखा गया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें