फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर ड्रग्स लेने का लगाया था आरोप, कहा- 'मुझसे कोकीन के लिए पूछा था'

Sat, 29 Aug 2020 07:16 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अध्ययन सुमन, कंगना रनौत - फोटो : instagram/adhyayansuman, twitter@KanganaTeam
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल के पता चलने के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत केस में अभी तक मुखर नजर आईं कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधती दिखीं। इस बीच अध्ययन सुमन के इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

2 of 5
अध्ययन सुमन - फोटो : instagram/adhyayansuman
कंगना और अध्ययन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बाद में जब उनका ब्रेकअप हो गया तो अध्ययन ने कहा कि कंगना ने उनसे कोकीन लेने के लिए पूछा लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अध्ययन ने ये बातें साल 2016 में एक इंटरव्यू में कहा था।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
अध्ययन ने कहा कि 'मैंने चार-पांच बार हैश (एक तरह का ड्रग) लिया था।' जब उनसे पूछा गया था कि कंगना ने आपसे कोकीन के लिए पूछा था। अध्ययन ने कहा कि 'हां, उनके पूछने पर मैंने मना कर दिया था।' यह पूछे जाने पर कि क्या कंगना नियमित रूप से कोकीन लेती थीं? अध्ययन कहते हैं कि 'मैंने उन्हें नियमित रूप से कोकीन लेते नहीं देखा था लेकिन मैंने सुना था कि वो लेती हैं। वह हैश लेती थीं।'

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब कंगना से अध्ययन के इन आरोपों को लेकर उस वक्त सवाल पूछा गया तो कंगना ने कोकीन लेने से मना कर दिया था। गौरतलब है कि बीते दिनों जब एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने बॉलीवुड गैंग को फटकार लगाई थी तब अध्ययन सुमन ने उनका समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
अध्ययन सुमन ने ट्वीट कर कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर बताया। उन्होंने लिखा, 'साहसी, अब समय आ गया है कि नियम बदले। मुझे पता है कि शेखर जी का प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। सच सामने आना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें