फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के ऑफिस टूटने पर सोनम कपूर ने किया था ट्वीट, अब अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Fri, 11 Sep 2020 06:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और सोनम कपूर - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया था। कंगना ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। इस तोड़फोड़ की कई राजनेताओं सहित फिल्मी सितारों ने भी आलोचना की है। सोनम कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी जो कंगना को रास नहीं आई और उन्होंने सोनम की क्लास लगा दी।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल कंगना का ऑफिस टूटने के बाद दीया मिर्जा ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, कंगना का मुंबई की तुलना पीओके से करना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि जिस तरह बीएमसी ने अचानक उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की वह गलत है। वह पूरी तरह से सवालिया है। अब क्यों? इस तरह क्यों? जब यहां अनियमितताएं हो रही थीं, तब आप क्या कर रहे थे?'
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : फाइल
दीया मिर्जा के इस ट्वीट पर सोनम कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कंगना का बिना नाम लिए लिखा, 'आंख के बदले आंख से तो पूरी दुनिया अंधी ही हो जाएगी।' सोनम के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने उन्हें स्मॉल टाइम ड्रगी कह दिया।
 

4 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने ट्वीट किया, 'माफिया बिंबो ने अचानक मेरे घर की त्रासदी के माध्यम से रिया जी के लिए न्याय मांगना शुरू कर दिया है। मेरी लड़ाई लोगों के लिए है। मेरे संघर्षों की तुलना किसी स्मॉल टाइम ड्रगी से न करें, जो अपने दम पर स्टार बने शख्स के टुकड़ों पर पल रही थी। ऐसा करना बंद करें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। इसके बाद कंगना मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से की थी।

11 साल के बच्चे को हुआ ब्रेन ट्यूमर, पता चलता ही सोनू सूद ने किया ये नेक काम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें