फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के बच्चे को हुआ ब्रेन ट्यूमर, पता चलता ही सोनू सूद ने किया ये नेक काम

Fri, 11 Sep 2020 05:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
कोरोना काल में मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। महीनों पहले लोगों को उनके घर पहुंचाने का सिलसिला अब जरूरतमदों की मदद और मरीजों के इलाज तक पहुंच चुका है। हाल ही में एक बार फिर सोनू सूद ने ऐसी ही दरियादिली दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
दरअसल बिहार के एक शख्स ने अपने भाई के बेटे के लिए सोनू सूद से मदद मांगी। उसने बताया कि 11 साल के बच्चे को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और उसके इलाज के लिए परिवार के पास पैसे नहीं है। एसके शर्मा नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा गया, 'सर मैं बिहार के भागलपुर जिले से हूं। मेरे भाई का 11 साल का बेटा है। वह कई दिनों से बीमार था, आज उसकी रिपोर्ट आई है। उसे ब्रेन ट्यूमर है। सर, आप सबकी मदद करते हैं, कृपया इस बच्चे को भी बचा लीजिए।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पहले डॉक्टर से बात की और फिर जवाब देते हुए लिखा, 'चिंता मत कीजिए. डॉक्टर से बात हुई, अगले हफ्ते दिल्ली में बच्चे का ऑपरेशन हो जाएगा। आप लोग तैयारी कीजिए। आपके बेटे को फिट करते हैं।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
नाविकों को भेजी मदद
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के वारणसी में नाविकों ने सोनू सूद से मदद मांगी थी। इसके बाद अभिनेता ने बिना देरी करते हुए मदद भेजना शुरू कर दी थी। अब तक वो कई नाविकों की मदद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत से ही लोगों की मदद करते आ रहे हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वो कई परिवारों को स्मार्टफोन भी भेज चुके हैं। उनकी इस दरियादिली की वजह से अब लोग उन्हें रियल हीरो कह रहे हैं।

रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर को अंकिता लोखंडे ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं 17 सालों से अभिनेत्री हूं

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें