फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने आलिया भट्ट को बताया मूवी माफिया डैडी की परी, कहा- "इस शुक्रवार 200 करोड़ हो जाएंगे राख"

Sun, 20 Feb 2022 11:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब आलिया भट्ट और उनकी आगामी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर निशाना साधा है। कंगना रणौत ने अपनी इंस्टग्राम स्टाेरी एक पोस्ट शेयर कर इंडस्ट्री के दो लोगों को मूवी माफिया के नाम पर घेरा है। अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक का नाम लिए बिना उन्हें 'मूवी माफिया डैडी' बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने लिखा, इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। शुक्रवार को आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक ही इस फिल्म की कास्टिंग है। ये कभी नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अब स्क्रीन हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना ने अपनी इस पोस्ट में किसी भी कालाकार का नाम नहीं लिया है। हालांकि उनकी पोस्ट से यह स्पष्ट है कि वह आलिया भट्ट की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की बात कर रही हैं। क्योंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस धमा-मचाने के लिए आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी ही रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

4 of 5
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी दूसरी स्टोरी में, कंगना रणौत ने परोक्ष रूप से करण जौहर को 'बॉलीवुड माफिया डैडी पापा' कहा और लिखा, "बॉलीवुड माफिया डैडी पापा जो तो जिन्होंने फिल्म उद्योग में वर्क कल्चर को अकेले ही बर्बाद कर दिया है, कई बड़े निर्देशकों को भावनात्मक रूप से कंट्रोल किया और अपने प्रोडक्ट्स को उनकी सिनेमाई प्रतिभा पर थोपा है, एक और उदाहरण इस रिलीज़ के तुरंत बाद होगा ... लोगों को उनका मनोरंजन करना बंद करने की आवश्यकता है, इस शुक्रवार की रिलीज़ में एक बड़ा नायक और सबसे बड़ा निर्देशक भी उनके जोड़तोड़ के नए शिकार हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : social media
कंगना रणौत भी गंगूबाई पर अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक छोटी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा था, जो फिल्म गंगूबाई डायलॉग बोलकर आलिया की एक्टिंग कर रहीं थीं। इस वीडियो को देख कंगना ने कहा कि ऐसे बच्चों के मां-बाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो अपने बच्चों से ऐसा काम करवाते हैं। बता दें कि इस वीडियो को आलिया भट्ट ने अपनी स्टोरी पर शेयर कर बच्ची की खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें