कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में वह एकमात्र ऐसी फीमेल एक्ट्रेस हैं, जिन्हें मेल स्टार्स के बराबर पैसा मिलता है। कंगना ने कहा है, 'यह बात सही है कि महिलाएं पुरुषों के बनाए प्राचीन समय से चले आ रहे नियमों के आगे नतमस्तक हो जाती हैं। मैंने बॉलीवुड की पे पैरिटी पर सबसे पहले लड़ाई लड़ी है। हैरानी की बात यह है कि मैं जिन रोल के लिए लड़ाई लड़ रही थी, कई एक्ट्रेस ने वह रोल फ्री में किए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वह जानती थी कि कहीं यह रोल सही लोगों को ना मिल जाए, इसलिए अधिकतर ए-लिस्टर्स फिल्म फ्री में काम करती हैं।