उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी
टीवी की सनसनी उर्फी जावेद ने खुलासा किया कि जब वह छोटी थी तो किसी ने उनकी फोटो अश्लील वेबसाइट पर डाल दी थी। जिसके बाद लोग उनके बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट करते थे। पिता ने उन्हें फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया। उनके घर वालों से नाराज थे। इस घटना के बाद उनकी फैमिली ने भी उनका साथ नहीं दिया। लोग उन्हें गालियां देते थे, लोग कईं तरह के गंदे कामों के लिए इस्तेमाल करते थे। उर्फी ने बताया कि मुझे बोलने की आजादी नहीं थी, हमें सिखाया गया था कि लड़कियां बोलती नहीं। मैं तंग आकर घर से भी भाग गई थी। उर्फी ने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि भगवान न करे कि जो मुझपर बीती है ऐसा कुछ भी किसी लड़की के साथ हो।