फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ही नहीं विदेश में भी खूब मशहूर हुए थे गुजराती फिल्म के ये अभिनेता, कोरोना ने छीन ली जिंदगी

Wed, 28 Oct 2020 04:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नरेश कनोडिया - फोटो : File Photo
गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नरेश कनोडिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार (27 अक्तूबर) को उनका 77 साल की उम्र में निधन हो गया। बीते दिनों नरेश कनोडिया कोरोना वायरस से संक्रमण हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। नरेश कनोडिया शानदार अभिनेता के अलावा बेहतरीन संगीतकार भी थे।
विज्ञापन

2 of 5
नरेश कनोडिया - फोटो : twitter: @DrjayeshD
नरेश कनोडिया का जन्म 20 अगस्त 1943 को गुजरात के कनोडा गांव में हुआ था। उनका शुरुआती जीवन गरीबी में गुजरा। नरेश कनोडिया के माता-पिता एक मिल में काम करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े भाई महेश कनोडिया के साथ की थी। महेश कनोडिया गुजराती सिनेमा ने मशहूर गायक और संगीतकार थे। नरेश और महेश कई आयोजनों में डांस करते और गाना गाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
नरेश कनोडिया - फोटो : twitter: @KashyapPatel017
आयोजनों में डांस और गाना गाने की वजह से नरेश-महेश की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। इन दोनों की जोड़ी ने भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी आयोजनों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था और खूब नाम कमाया। इसके बाद नरेश कनोडिया ने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने गुजराती फिल्म 'वेलि नी अव्य फूल' से अपने अभिनय की शुरुआत की। यह फिल्म साल 1970 में आई थी। 

4 of 5
नरेश कनोडिया, महेश कनोडिया - फोटो : twitter: @nanditathhakur
अपनी पहली ही फिल्म से नरेश कनोडिया काफी मशहूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने गुजराती सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। नरेश कनोडिया को गुजराती सिनेमा में असली पहचान साल 1980 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अखंड चुडलो' से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रीता भादुड़ी और चंद्रकांत पांड्या सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेश कनोडिया, महेश कनोडिया - फोटो : twitter: @somilrathod19
गुजराती फिल्मों के साथ नरेश कनोडिया ने हिंदी फिल्मों के लिए भी काम किया था और अपनी अलग पहचान बनाई थी। फिल्मों के अलावा नरेश कनोडिया राजनीति में भी सक्रिय थे। इसमें भी वह काफी लोकप्रिय हुए। इस समय नरेश के बेटे हितू कनोडिया भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह इदर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं।

पढ़ें: पानी में सांस रोकेने का ये है अनोखा रिकॉर्ड, 'अवतार 2' में 'टाइटैनिक' की हीरोइन ने ली खास ट्रेनिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें