kangana
सूत्रों के मुताबिक कंगना रनौत के ड्रीम प्रोजेक्ट यानि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अब अपने निर्धारित समय जून में रिलीज नहीं हो पाएगी। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही इस फिल्म में खूब सारे स्पेशल इफेक्ट्स हैं, जिन्हें पूरा करने में वक्त लगेगा और इस कारण फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी हालांकि फिल्म के निर्माताओं की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।