फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक गई कंगना रनौत स्टारर जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग, जानें क्या है बड़ी वजह

Thu, 12 Sep 2019 12:06 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut - फोटो : instagram
फिल्मी जगत की सेल्फ मेड 'क्वीन' कंगना रनौत, जो वर्तमान में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित अपनी आगामी बायोपिक 'थलाइवी' के लिए तैयारी में जुटी हैं उनके और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। यह खबर इसी फिल्म को लेकर है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माताओं ने अभी इसकी शूटिंग और रिलीज़ टाल दिया है। यानी अभी इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद ही होगी।
विज्ञापन

2 of 4
kangana ranaut - फोटो : instagram
कंगना की यह फिल्म यानी थलाइवी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में रही है, पर इसी के कुछ दिन बाद तमिल फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव मेनन ने अपनी आगामी वेब सीरीज़ जोकी जयललिता पर ही आधारित है उसकी घोषणा की। इस वेब सीरीज़ का नाम उन्होंने क्वीन रखा। पर यह इकलौता कारण नहीं है जिसके लिए अभी फिल्म की शूटिंग स्थगित की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala mumbai
सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता अभी फिल्म के लिए पूर्ण रूप से बजट का पैसा इक्कट्ठा नहीं कर पाए हैं। उन्हें फिल्म को शुरू करने के लिए फिल्म के निर्धारित बजट यानी की 55 करोड़ रुपये जरूरी हैं। अफवाहें यह भी हैं की तमिल, तेलुगू और हिन्दी यानी तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने करीब 20 करोड़ रुपये जैसी मोटी रकम ली है। इसी कारण फिल्म का बजट डगमगा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खैर कुछ ही दिन पहले मुंबई के अंधेरी में गणपति दर्शन करने पहुंची कंगना ने फिल्म को लेकर कहा " मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा। पहली बार मैं अपने रूप को इतना परिवर्तित करने जा रही हूं। और यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा। इसके अलावा, जो लोग कनेक्ट करेंगे वे मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए, यह बहुत अच्छी बात है और मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत नि:स्वार्थ होना चाहिए। "

पढ़ें: आयुष्मान- नुसरत से अर्जुन- गैब्रिएला तक, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए 23 सेलेब्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें