फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की जबरा फैन हैं कंगना रनौत, राजनीति में उतरने के लिए रखी बड़ी शर्त

Sat, 23 Mar 2019 03:23 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut - फोटो : file
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत आज (23 मार्च) अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह इस दिन 1987 को हिमाचल प्रदेश केभांबला में पैदा हुई थीं। उन्होंने फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड मे दस्तक दी थी। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में वह राजनीति पर भी खुलकर बोलीं। गौरतलब है कि कंगना हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दी थीं। कंगना ने राजनीति में कदम रखने पर यहां कई बातें बोलीं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना - फोटो : social media
कंगना ने कहा 'नेशनलिस्ट और फंडामेंटलिस्ट के बीच का फर्क अलग ही दिखाई देता है, धर्म में मेरा कोई विश्वास नहीं है, क्योंकि मेरा देश ही मेरा धर्म है, ऐसे में आप अपने देश से शर्मिंदा क्यों? जब अमेरिका जैसा विकसित देश अपने राष्ट्रीय एंथम के लिए खड़ा होता है तो हम लोग क्यों नहीं।' कंगना ने आगे कहा कि 'आजकल अपने देश के बारे में बुरा कहना एक फैशन बन गया है, क्योंकि नौजवानों को कई शिकायतें हैं, इस तरह का रवैया देश के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है, देश गंदा है तो आप मेहमान हैं?' 
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर जहां अच्छा दिखे वहां चले जाओ जब वहां से इमिग्रेशन की मार पड़ेगी तो पता चल जाएगा। इसके बाद राजनीति पर अपनी राय रखते हुए कंगना ने कहा कि 'यह एक अच्छी फील्ड है, लेकिन इसे हमेशा गलत ही कहा जाता रहा है, मुझे राजनेताओं का फैशन सेंस पसंद नहीं है, मैं अपने फैशन सेंस से ही राजनीति में उतर सकती हूं अगर किसी पार्टी को इससे दिक्कत ना हो तो।'

4 of 5
kangana ranaut - फोटो : FIle
बता दें कि कंगना ने खुद को पीएम मोदी का बड़ा फैन बताया। पीएम मोदी की तारीफ में कंगना ने कहा 'मैं पीएम मोदी की बड़ी प्रशसंक हूं, मैं ज्यादा अखबार नहीं पड़ती हूं, लेकिन वह एक ,सक्सेस स्टोरी हैं, क्योंकि एक आम आदमी और चायवाला आज देश का पीएम है, ऐसे में यह उनकी नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र की जीत है, माना दुनिया परिपूर्ण नहीं हो सकती लेकिन इसे संतुलित जरूर किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut - फोटो : file
आखिर में बता दें कि बीती 25 जनवरी 2019 को  कंगना के निर्देशन में बनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई थी। यह कंगना की पहली निर्देशित फिल्म थी। फिल्म में कंगना खुद एक अहम किरदार रानी लक्ष्मीबाई के रोल में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें