फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आईपीएल से पहले ही विराट को चीयर करती दिखीं अनुष्का, इस तरह बिता रहे साथ में वक्त

Sat, 23 Mar 2019 03:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस वक्त देश के पावरफुल कपल में से एक हैं। फिल्मों से ब्रेक लेकर अनुष्का लगातार विराट के साथ स्पॉट की जा रही हैं। फैंस को इंतजार है जब आईपीएल में वो विराट को चीयर करें। हालांकि विराट को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि मैच से पहले वो कोई प्रेशर नहीं लेना चाहते हैं और अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
आईपीएल के सिलसिले में विराट-अनुष्का इन दिनों बेंगलुरू में हैं। आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च की शाम को है।मैच से पहले अनुष्का शर्मा के फैन पेज से ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कोहली वीडियो गेम पर क्रिकेट खेल रहे हैं। वहीं अनुष्का उनका उत्साह बढ़ा रही हैं। आरसीबी टीम के दूसरे खिलाड़ी पार्थिव पटेल और उमेश यादव को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। जीरो के प्रमोशन के बाद अनुष्का ने काम से छुट्टी ले रखी है और क्रिकेट मैच दौरे पर लगातार विराट के साथ ही हैं। अनुष्का भले ही अभी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं लेकिन विराट के साथ एक नए एड में नजर आई हैं।

4 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : instagram
एड फिल्म में अनुष्का और विराट के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। जिसमें दिखाया जाता है कि अनुष्का शर्मा काम कर रही होती हैं और विराट उनके लिए कॉफी लेकर आते हैं। जब अनुष्का कॉफी पीती हैं तो विराट उन्हें सलाह देते हैं कि इसे संभालकर पीएं क्योंकि काफी गर्म है। विराट का ये प्यार देखकर अनुष्का उन पर फिदा हो जाती हैं और कहती हैं कि उनके रिश्ते की यही खास बात है कि ये बिल्कुल प्योर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
विराट ने ये एड फिल्म अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि 'शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया।' इससे पहले दिसंबर के महीने में भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों ने बताया था कि पहली बार क्रिकेट मैदान पर और पहली मूवी के शॉट पर कैसा अनुभव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें