फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर ने खरीदा तीन करोड़ का ऑफिस तो कंगना रणौत बोलीं- मैं तो सही में बेवकूफ निकली

Sun, 03 Jan 2021 05:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बिदांस अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह खुलकर अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। इसीलिए आए दिन उनके निशाने पर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां रहती हैं। उर्मिला मातोंडकर से तो उनका पुराना विवाद है। एक बार फिर कंगना ने उर्मिला पर हमला बोला है। 
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में कदम रख चुकीं उर्मिला मातोंडकर ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ शिवसेना का दामन थाम लिया था। अब उन्होंने एक नया ऑफिस खरीदा है जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस ऑफिस को लेकर कंगना ने उर्मिला पर तंज कसा है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने ट्वीट कर लिखा है, 'उर्मिला जी मैंने खुद की मेहनत से घर बनाए थे, कांग्रेस उन्हें तोड़ रही है। भाजपा को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस लगे हैं, काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती। मैं तो सही में बेवकूफ निकली।'

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter - @KanganaTeam
मुंबई पहुंचते ही उर्मिला ने साधा था निशाना
बीते दिनों जब कंगना मुंबई पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था कि  'अपने प्यारे शहर मुंबई में आने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, अब मैं सुरक्षित, प्रेम से भरपूर और पुनः स्वागत किए जाने जैसा महसूस कर रही हूं। जय हिंद जय महाराष्ट्र।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut
कंगना के इस ट्वीट पर उर्मिला मातोंडकर ने पूछा था, 'मेरे प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़ी होने के लिए?' इसके बाद उन्होंने मराठी में लिखा, 'बहन क्या तुम हाल ही में सिर के बल गिरी थीं?'

निधन के बाद रिलीज हुई थी इन सितारों की आखिरी फिल्में, स्टार्स को देखकर भावुक हो गए थे फैंस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें