फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन के बाद रिलीज हुई थी इन सितारों की आखिरी फिल्में, स्टार्स को देखकर भावुक हो गए थे फैंस

Sun, 03 Jan 2021 05:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : Instagram
साल 2020 तो चला गया लेकिन अपने साथ हमारे कुछ चहेते सितारे भी ले गया जिन्हें अलविदा कहना आसान नहीं था। 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान के निधन की खबर जब सामने आई तो कानों को यकीन नहीं हुआ। इतना बेहतरीन कलाकार एक झटके में हम सबसे दूर चला गया। हालांकि इरफान के जाने के बाद भी हम उन्हें एक बार फिर देख पाएंगे। दरअसल इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कोर्पियंस' जनवरी 2021 में रिलीज हो सकती है। ऐसे में ये फिल्म अपने आप में बेहद खास है। हालांकि सिर्फ इरफान ही नहीं बल्कि ऐसे बहुत से सितारे रहे हैं जिनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भारती
दिव्या भारती

बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल कही जाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती महज 19 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से दूर चली गई थी। 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की थी और उस दौर की सबसे टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं। हालांकि 5 अप्रैल 1993 में अचानक हुए उनके निधन ने फैंस को हिला कर रख दिया था। उनके निधन के 9 महीनों बाद उनकी फिल्म 'शतरंज' रिलीज हुई थी। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना

बॉलीवुड के काका राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे और आज भी ये उपलब्धि उनके ही नाम है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की थी। हालांकि 18 जुलाई 2012 में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के 2 साल बाद उनकी आखिरी फिल्म 'रियासत' रिलीज हुई थी।

4 of 5
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म चांदनी
श्रीदेवी

चुलबुली, नटखट और बेहद खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी जब अचानक 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया से चली गईं तो दर्शकों को सदमा लग गया। किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि श्रीदेवी अब उनके बीच नहीं हैं। हालांकि श्रीदेवी फिल्म 'जीरो' में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं थीं जो उनके निधन के बाद पर्दे पर रिलीज हुई थी। पर्दे पर एक आखिरी बार अपनी चांदनी को चंद मिनटों के लिए भी देखना फैंस के लिए बहुत ही सुकून देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उनकी मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद उनकी फिल्म 'दिल बेचारा 'ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें