फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर और महेश भट्ट के बाद कंगना के निशाने पर आईं ये अभिनेत्रियां, कहा- 'सुशांत के मामले में खुद को हटाने...'

Mon, 20 Jul 2020 09:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत ने अभिनेत्रियों पर साधा निशाना - फोटो : ट्विटर
कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों उनके निशाने पर कई लोग हैं। पिछले काफी समय से कंगना रनौत भाई- भतीजावाद के लिए जिम्मेदार लोगों पर बयान दे रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले में भी बात की है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। अब कंगना के निशाने पर बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना ने अब तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया है। दरअसल कंगना ने अपने इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड अभिनेत्रियां कहा था। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है और इससे यह बात साबित होती है।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू, कंगना रनौत - फोटो : social media
तापसी ने कंगना का नाम लिए बिना एक ट्वीट करते हुए उनपर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?'। वहीं ऋचा चड्ढा ने तापसी का सपोर्ट करते हुए लिखा- 'शुक्रिया तापसी, यह समय है जिसमें हम सभी को साथ रहना चाहिए। शूट्स रुके हुए हैं, कास्ट और क्रू के पास जॉब नहीं है, ऐसे में हमें एक पॉजिटिव वर्क कल्चर बनाना चाहिए। खुद को किसी को भी जवाब देने से रोकना चाहिए। इंडस्ट्री सेफ रहेगी और उसमें जहर नहीं घुलेगा।'
   

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

स्वरा भास्कर ने लिखा था कि भूखे आउटसाइडर, बी ग्रेड एक्ट्रेस, लेकिन आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से अच्छे दिखने वाले और उनसे बेहतर एक्टर भी। मुझे लगता है कि यह कॉम्प्लीमेंट है। स्वरा ने यह बात तंज कसते हुए लिखी है। इसके साथ ही स्वरा लिखती हैं कि शुक्रिया कंगना, मुझे लगता है कि आप खूबसूरत हैं, एक अच्छी एक्टर हैं और अच्छी इंसान भी। हमेशा चमकती रहिए। नेपोटिज्म  के गेहूँ के चक्कर में हम जरूरतमंद और B ग्रेड एक्ट्रेसेस भी पिस जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रनौत - फोटो : Social Media
इसके बाद कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में तीनों अभिनेत्रियों को जवाब देते हुए लिखा कि सुशांत, जिसने अपनी इंस्टाग्राम चैट और इंटरव्यू में साफ बताया है कि उन्हें बुली किया गया। मूवी माफिया इंडस्ट्री में है, इस बात को कन्फर्म किया। लेकिन जब से मैंने सुशांत की मौत के लिए इंसाफ मांगना शुरू किया है, तापसी, ऋचा और स्वरा इस बात से खुद को पूरी तरीके से हटाने की कोशिश करने लगीं। क्यों?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें