फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने 'पगलैट' के लिए की सान्या मल्होत्रा की जमकर तारीफ, अभिनेत्री ने यूं दिया रिएक्शन

Wed, 31 Mar 2021 10:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने अभिनय के साथ साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों को हैरान कर देती हैं। हाल ही में कंगना ने एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की जमकर तारीफें कर डाली हैं, जिसके चलते अब वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। वहीं अचानक कंगना से अपनी तारीफें सुनकर सान्या भी इमोशनल होती दिखाई दीं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना राणौत - फोटो : instagram
कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सान्या का एक पोस्ट रीट्वीट किया है। साथ ही लिखा, 'वो इतनी अच्छी हैं... मैं खुश हूं कि लोग उनका टैलेंट पहचान रहे हैं, मैंने सुना है कि 'पगलैट अदभुत काम कर रही है... तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं सान्या तुम सब कुछ डिजर्व करती हो और बहुत कुछ भी...तुम्हें खूब सारा प्यार।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस पोस्ट के बाद सान्या ने उन्होंने भावुक वाला इमोजी बनाया। साथ ही लिखा, 'बहुत-बहुत शुक्रिया, ये वाकई मेरे लिए बड़ी बात है'। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही है। सान्या की यूं तारीफ कर कंगना ने सभी को हैरान कर दिया है।
 

4 of 5
सान्या मल्होत्रा - फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों सान्या मल्होत्रा अपनी वेब फिल्म पगलैट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके काम को दर्शक पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों वह डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में पहुंचीं। इस दौरान सान्या ने छह साल पुराना किस्सा साझा किया जब वह एक डांस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सान्या मल्होत्रा
सान्या ने 2016 में फिल्म दंगल से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह आमिर खान की बेटी के किरदार में थीं। पहली ही फिल्म से सान्या ने अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद वह पटाखा, बधाई हो, फोटोग्राफ, शकुंतला देवी, लूडो और पगलैट में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें