फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: लॉक अप जीतने वाले कैदी को मिलेगा एकता कपूर के अगले शो में लीड रोल का मौका! जानिए आखिर क्यों?

Thu, 05 May 2022 11:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एकता कपूर,कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एकता कपूर ने जब लॉकअप शुरू किया था तो वहीं चाहती थीं कि भारत के पहले जेल वाली थीम पर आधारित शो को एक टफ महिला होस्ट करे, इसलिए उन्होंने बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत को इसके लिए चुना। यह फैसला उनके लिए सही भी साबित हुआ और दस सप्ताह तक चले इस शो ने हर दिन व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बनाए। शो में जेलर बनकर आए करण कुंद्रा की एंट्री के बाद भी शो की लोकप्रियता में इजाफा हुआ और कैदियों के खुलासों ने लॉकअप को दिलचस्प बनाए रखा। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है।  ऐसे में लोगों में विनर को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। लॉकअप जीतने वाले को ट्रॉफी तो मिलेगी ही साथ ही उसे एकता कपूर के शो में लीड रोल भी मिल जाए तो कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लॉक अप फिनाले - फोटो : social media
एकता कपूर ऑल्ट बालाजी प्रजेंट कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में इस समय प्रतिभागी विनर की रेस में आगे निकलने के लिए दौड़ रहे हैं। अब जबकि बात लॉकअप विनर की हो रही है तो पिछले कई रियलिटी शो हैं, उनके विनर पर नजर डाल लेते हैं, क्योंकि निर्माता एकता कपूर ने कई ऐसे लोगों को मुख्य भूमिकाएं निभाने का मौका दिया है, जिन्होंने रियलिटी शोज जीते हैं। इससे समझा जा सकता है कि लॉकअप जीतने वाले को एकता के अगले शो में लीड रोल मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
तेजस्वी, लॉक अप - फोटो : insta
एकता कपूर ने शो जीतने पर इन लोगों को दिया लीड रोल
बिग बॉस 15 तो सभी को याद होगा। इस शो की विनर रही तेजस्वी प्रकाश के जीतने से पहले ही पता चल गया था कि उन्हें नागिन 6 में मुख्य भूमिका मिलेगी और ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद ये कंफर्म भी हो गया। वहीं रनरअप रहे करण कुंद्रा को लॉकअप में जेलर की भूमिका मिली। अब हाल ही में लेडी जेलर बनकर तेजस्वी की भी शो में एंट्री हो गई है। इसी तरह से जब रश्मि देसाई ने जब बिग बॉस 13 जीता था तब उन्हें नागिन के चौथे सीजन में लीड रोल मिला था। अब देखना होगा कि एकता के खुद के शो में विनर बनने वाले के लिए वह क्या सरप्राइज लेकर आती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगा लॉक अप का ग्रैंड फिनाले
20 कैदियों में से इस समय लॉक अप में मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, पायल रोहतगी, आजमा फल्लाह, प्रिंस नरूला, अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे टॉप 7 में बने हुए हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं, यानी 7 मई को लॉकअप का विनर चुना जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें