फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना की जेल में कैद होने के लिए तैयार हैं ये कंटेस्टेंट, सभी की जिंदगी है विवादित, क्या पहचान सकते हैं आप?

Fri, 18 Feb 2022 06:19 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media
'लॉकअप' शो का ट्रेलर आने के बाद लोग शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंगना इस रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। इस बार कंगना कुछ ऐसा लेकर आ रही हैं जो काफी कॉन्ट्रोवर्शियल हो सकता है। वहीं ट्रेलर देखने के बाद लोग कंटेस्टेंट के बारे में जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं शो के प्रतिभागी कौन होंगे?
 

 
विज्ञापन

2 of 5
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media
लॉकअप के टीजर आने के बाद दो प्रतिभागियों के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है। पहली कंटेस्टेंट एक लड़की है। जो आदमियों से चिढ़ती है। वह आदमियों को बीवी और गर्लफ्रेंड को मारने वाला बता रही है। बताया जा रहा है कि पहली प्रतिभागी पूनम पांडे हैं। कुछ लोगों ने श्वेता तिवारी का नाम भी लिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media
शो का दूसरा वीडियो शेयर किया गया है। उसमें एक स्टैंड अप कॉमेडियन है। जो चुटकला सुना रहा है। कॉमेडियन पर कई FIR हो चुकी है। माना जा रहा है कि ये कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी हैं। फिलहाल बाकी के कंटेस्टेंट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस शो में काफी विवादित सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं।

 

 

4 of 5
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि वह लॉक अप के लिए तैयार हुईं क्योंकि वह जानती थीं कि जब भी वह एकता कपूर के साथ काम कर रही होती हैं, तो वहां चुनौतियां तो होंगी ही। इसलिए जब मुझे इस शो के लिए काम करने का मौका मिला तो मैं बिल्कुल भी नहीं डरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
इस शो में 16 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं। रियलिटी शो लॉकअप 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल फ्री देख सकेंगे। इस नए रिएलिटी शो की बात करें तो इस शो को 72 दिनों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कुल 16 विवादित कंटेस्टेंट्स को एक लॉकअप में बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें