बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रणौत अपने बोल्ड और बेखौफ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है फिर चाहे बात तनु वेड्स मनु की हो या मणिकर्णिका की। अपने बेखौफ और बेबाक अंदाज के लिए वे काफी मशहूर भी हैं। ये एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती है। वहीं पिछले कुछ समय से कंगना कई मर्तबा विवादों में भी रही हैं। उनके भड़काऊ ट्वीट्स के चलते ट्विटर ने उनकी आईडी को बैन कर दिया था। भले ही उनकी ट्विटर आईडी बैन हो गई हो, पर ये अदाकारा इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। इसी कड़ी में कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंगना अक्सर दूसरों को कपड़ों पर नसीहत देती हैं और खुद ब्रालेट में पोज दे रही हैं।