फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने साझा किया भाई की शादी का वीडियो, भाभी के लिए लिखा- 'आज एक घर सूना हो गया, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं'

Wed, 21 Oct 2020 10:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter-@kanganaranaut
कंगना रणौत के घर इन दिनों शादी का माहौल है। उनके घर में दो-दो शादियां हैं। बीते दिनों कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए ही बताया था कि उनके दो भाईयों करण और अक्षत की शादी है। करण की शादी का वीडियो कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही अपनी भाभी के लिए दिल छूने वाला मैसेज भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter-@kanganaranaut
कंगना ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'करण और अंजलि को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आई है मगर जब मैं अंजलि के माता पिता के बारे में सोचती हूं तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया, आज उनकी बेटी का कमरा खाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
भाई को हल्दी लगातीं कंगना रणौत - फोटो : Twitter-@kanganaranaut
इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन के साथ शादी की रस्में निभाती कंगना बेहद खुश लग रही हैं। उन्होंने लहंगा पहना हुआ है। वीडियो में उनकी बहन रंगोली और उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। फैंस कंगना को बधाई दे रहे हैं। इस फेस्टिव माहौल को वह हंसी मजाक करते हुए जमकर एन्जॉय कर रही हैं।

4 of 5
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel
इससे पहले कंगना ने अपने भाई अक्षत की बधाई का वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि यह बधाई सेरेमनी का वीडियो था जो कि नाना-नानी की तरफ से अरेंज किया गया था। इस वीडियो में कंगना भी नजर आ रही हैं। कंगना आगे बैठी हुई हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं, वो अपने भाई को हल्दी लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : Twitter-@kanganaranaut
वहीं दूसरी तरफ कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पेश होने के लिए कहा है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें