फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर कंगना रणौत ने साझा की प्रसाद की फोटो, थाली में प्याज देख फैंस पूछने लगे सवाल

Tue, 20 Apr 2021 05:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
बॉलीवुड की 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना किसी भी सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहती। तो वहीं एक्ट्रेस हर त्योहार पर अपने फैंस को बधाई देना भी नहीं भूलतीं। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फैंस को अष्टमी की शुभकामनाएं दी, लेकिन यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब एक्ट्रेस बधाई देने पर ट्रोल क्यों हो गईं आइये आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एक फोटो साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आपके घर में प्रसादम की थाली इस तरह दिखती हो तो कल्पना कीजिए व्रत रखना कितना मुश्किल होता है।' इस फोटो में अष्टमी का प्रसाद दिखाई दे रहा है। इस प्रसाद की थाली में पूड़ी, हलवा, रायता और साथ में प्याज भी नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बस फिर क्या था यूजर्स ने कंगना को निशाने पर ले लिया। लोग उनसे सवाल करने लगे कि अष्टमी के प्रसाद में प्याज क्या कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि कंगना की माताजी को प्याज पसंद होगा। तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा अगर निर्मला आंटी को पता चला की प्याज खाती है तो बहुत गुस्सा होगी। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
खैर ये पहली बार नहीं है जब कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'आज इंसान खुद के बनाये वायरस से परेशान है। इसे वो एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं जो कह रही हूं हो सकता है कुछ लोग इससे सहमत हो तो कुछ असहमत। लेकिन कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि 'अर्थ इज हीलिंग'। वायरस इंसानों को मार रहा, लेकिन बाकी सभी चीजों को ठीक कर रहा।' इस ट्वीट के बाद भी कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत
कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म थलाइवी की रिलीज कोरोना महामारी की वजह से टाल दी गई थी। अभी इसकी कोई नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़ और तेजस भी नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें