फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने पीएम मोदी संग एलन मस्क का फोटो किया शेयर, तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

Wed, 21 Jun 2023 06:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, एलन मस्क, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, वह अक्सर कई मुद्दों पर अपने मुखर विचारों के कारण विवादों में घिर जाती हैं। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाया है। रोमांटिक के अलावा वह थ्रिलर फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 
Satyaprem Ki Katha: ढोल की थाप पर जमकर थिरके कार्तिक-कियारा, सत्यप्रेम की कथा का 'सुन सजनी' गाना रिलीज
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलन मस्क के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे दो सबसे पसंदीदा लोग...इतनी प्यारी सुबह।"
Chrisann Pereira: क्रिसन परेरा को फंसाने वाले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज, ड्रग्स केस से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत-एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें एलन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह पीएम मोदी के फैन हैं। कंगना ने इसके साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'एलन से प्यार करने के और कितने कारण चाहिए।' यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने मस्क की प्रशंसा की है। कुछ दिनों पहले, भारतीय भोजन की प्रशंसा करने वाले एक ट्वीट का जवाब देने के बाद कंगना ने ट्विटर प्रमुख की सराहना की थी।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार फिल्म धाकड़ में देखा गया था। फिल्म में वह एक्शन अवतार में दिखी थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद कंगना जल्द ही इमरजेंसी में दिखाई देंगी। यह फिल्म अपातकाल पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री तेजस में भी दिखेंगी। 
Satyaprem Ki Katha: सत्यप्रेम की कथा में होगा पसूरी का 'रीमेक', जानें कब रिलीज होगा गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें