योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
पोस्टर में योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ लिखा है- ना शादी, ना बच्चे, ना ही सत्ता के भोगी हैं...जिसे देखकर गुंडे कांपे...वो उत्तर प्रदेश के योगी हैं। फोटो शेयर करते हुए कंगना ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई दी है। वैसे तो कंगना ने भाजपा के लिए कभी भी सामने से प्रचार नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को सपोर्ट करती रहती हैं।