फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में अपने दूसरे सपने को पूरा करने जा रही हैं कंगना रणौत, तस्वीर साझा कर फैंस को दी खुशखबरी

Wed, 24 Feb 2021 04:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंगना अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय साझा करती हैं। हाल ही में कंगना ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। फिल्मों में नाम कमा रहीं कंगना रणौत जल्द ही मनाली में रेस्टोरेंट खोलने का सपना पूरा करने जा रही हैं। इस बात का खुलासा खुद कंगना ने किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
दरअसल कंगना रणौत ने बताया है कि वो अपना पहला रेस्टोरेंट मनाली में खोलने जा रही हैं। ये कंगना के लिए एक सपने जैसा है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये कंगना का पहला रेस्टोरेंट हैं जो वो अपने गृहनगर में बना रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना का मानना है कि ये प्रोजेक्ट उनके फैंस को उनके और करीब ले आएगा। कंगना ने  ट्वीट किया, 'मैं अपने नए सपने नए वेंचर के बारे मे आपको बता रही हूं, ये कुछ ऐसा है जो आपको और मुझे एक दूसरे के करीब ले आएगा। फिल्मों के अलावा खाना भी मेरा पैशन है, अब मैं FnB इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख रही हूं। मनाली में अपना पहला रेस्तरां खोलने जा रही हूं। मेरी जबरदस्त टीम का शुक्रिया जो इस काम में लगी है और एक बेहतरीन चीज आपके सामने लाएगी। धन्यवाद'।



 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना इन तस्वीरों में अपने टीम के सदस्यों के साथ चर्चा करती दिख रही हैं। कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद टर्टल नेक वाली जैकेट पहुनी हुई है। साथ ही वो ब्लू डेनिम और एंकल बूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना काफी कूल और खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि कंगना रेस्टोरेंट खोलने से पहले अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल चुकी हैं। कंगना के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मर्णिकर्णिका फिल्म्स' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
गौरतलब है कि कंगना जड़ से जुड़ी हुई अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। शायद ये ही वजह है कि कंगना ने मनाली में अपने इस सपने को पूरा करने का फैसला लिया। कंगना के फैंस भी उनके इस फैसले से काफी खुश हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो जयललिता की बायोपिक 'थलायवी' को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें